Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मंदिर में कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी की हत्या

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार सुबह मंदिर परिसर में पुजारी का शव लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी की हत्या हुई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना कोतवाली देहात के गांव नगला जगरूप की है। गांव के मंदिर के 52 वर्षीय पुजारी कृपाल सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। गढ़ी तालुका निवासी कृपाल सिंह एक महीने पहले ही मंदिर में रहने आए थे।
पुलिस ने रज्जाक नाम के युवक को हिरासत में लिया

शनिवार की सुबह उनका शव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। पुलिस ने रज्जाक नाम के युवक को हिरासत में लिया है। उस पर ही हत्या का आरोप है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ जा रही है।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि पुजारी और रज्जाक के आपस में अच्छे संबंध थे और वो साथ में खाना खाते थे। वारदात से पहले उसने पुजारी के साथ खाना खाया था। आरोपी रज्जाक पुलिस को नशे की हालत में मिला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img