Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रपति कोविंद निकले कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दशहरा पर्व लद्दाख के द्रास में सैन्य जवानों के साथ मनाएंगे। राष्ट्रपति गुरुवार से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे दौरे की शुरुआत लद्दाख से करेंगे। 14 अक्तूबर को वह लेह के सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति भवन से जारी हुई आधिकारिक सूचना के अनुसार, 14 अक्तूबर की शाम को रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सैन्य जवानों से भी मुलाकात करेंगे। 15 अक्तूबर को वे फिर लद्दाख जाएंगे, जहां द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति का सैन्य अधिकारियों व जवानों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है।

राष्ट्रपति आम तौर पर नई दिल्ली में ही दशहरा समारोह में हिस्सा लेते रहे हैं। लेकिन इस बार राष्ट्रपति ने द्रास में सैन्य जवानों के साथ दशहरा मनाकर उनका मनोबल बढ़ाने का फैसला लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img