Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

बारिश के बाद फिर से शुरू हुई चारधाम यात्रा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारी बारिश के बीच रुकी हुई चारधाम यात्रा फिर से सुचारू हो गई है। मौसम सामान्य होते ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से केदारनाथ धाम यात्रा भी शुरू हो गई है। हालांकि बदरीनाथ हाईवे बंद होने के कारण फिलहाल बदरीनाथ यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा मंगलवार से शुरू हो चुकी है। बता दें कि खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा रोक दी गई थी।

कपाट खुलने से अभी तक दो लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

देवस्थानम बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को केदारनाथ धाम के लिए एक हजार यात्री सोनप्रयाग और लिंचोली से रवाना हुए हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा कल से शुरू हो चुकी है। कल से अभी तक ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री धाम पहुंचे हैं।

हाईवे बंद होने की वजह से बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू नहीं हुई है। तीर्थ यात्रियों को जोशीमठ और पीपलकोटी पर रोका गया है। हाईवे टंगड़ी, बेनाकुली, लामबगड़ आदि स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध है। मार्ग खुलने में कुछ समय लगने की संभावना है। मार्ग खुलने पर तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा जाएगा।

गंगोत्री धाम की यात्रा भी मंगलवार से शुरू हो गई है। कल शाम सुक्खी टॉप में जिला प्रशासन बंद सड़क मार्ग बहाल किया था। जिसके बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। उत्तराखंड चारधामों में कपाट खुलने से अभी तक दो लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।

ऋषिकेश से 2021 श्रद्धालु चारधाम रवाना

ऋषिकेश से 110 वाहनों से 2021 यात्री चारधाम को रवाना हुए हैं। कई लोग अपने प्राइवेट वाहनों से भी चारधाम को रवाना हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भारी बारिश की संभावना को लेकर यात्रियों को चारधाम यात्रा की यात्रा पर जाने से रोक दिया गया था।

यात्रियों को धर्मशालाओं और रैन बसेरे में ठहराया गया था

पुलिस ने कई वाहनों को भद्रकाली और तपोवन से लौटाया था। कई यात्रियों को धर्मशालाओं और रैन बसेरे में ठहराया गया था। इन यात्रियों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब के यात्री थे।

मंगलवार को मौसम साफ होने पर यात्री चारधाम को रवाना हुए। एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 110 वाहनों से 2021 यात्री चारधाम को रवाना हुए हैं। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से भी चारधाम की यात्रा पर गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img