Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने कसा पीएम मोदी पर तंज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर ट्वीट कर कहा कि भाजपाइयों ने इस एयरपोर्ट की एक ईंट तक नहीं लगाई और अब सपा के कामों का उद्घाटन करने के लिए कैंची, फीता, माला और मिठाई लेकर आ गए हैं।

अखिलेश ने ट्वीट किया कि जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने न लगाई… तब भी सपा के कामों का उद्घाटन करने आ गये भाजपाई… लेकर अपनी कैंची, फ़ीता, माला, मिठाई।

भाजपाई ये याद रखें कि ‘पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता’ और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी ज़मीन ‘किसी और’ ने तैयार की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत बीते कुछ वर्षों में 900 से ज्यादा एयर रूट्स की स्वीकृति दी जा चुकी है और इनमें से 350 पर सेवाएं शुरू भी हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्घ से जुड़े स्थानों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी और श्रद्घालुओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img