Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

कोल्हू पर टायर व ट्यूब जलाकर फैला रहे संचालक प्रदूषण

  • ढिकौली गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: ढिकौली गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कोल्हू संचालक पर ट्यूब, टायर, रबड व प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि उसके पास लाईसेंस तक नहीं है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर कोल्हू संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कलक्ट्रेट पहुंचे ढिकौली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नजदीक में दुर्गा मंदिर के पास आधा दर्जन गांव के व्यक्ति ही कोल्हू चला रहे है और उनके पास लाइसेंस तक नहीं है। इतना ही नहीं कोल्हू पर ट्यूब, टायर, रबड व प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैला रहे है, जिससे गांव में बीमारी फैलने का खतराब ना हुआ है। एक तरफ तो सरकार ने ट्यूब, टायर, रबड व प्लास्टिक जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है और दूसरी तरफ इन्हें कोल्हू पर जलाकर वायू प्रदूषण फैलाकर ग्रामीणों में सांस व दमे की बीमारी फैलायी जा रही है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जब इन सभी को जलाने से मना किया तो उनके साथ अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कोल्हू को को बंद कराने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अनुज, सुनील, राधेश्याम, सुनील, ओमबीर, रविन्द्र, उदयवीर, वीर सिंह, सोबीर सिंह ढाका, संदीप ढाका, नीरज, जगबीर, उदयवीर, कृष्णपाल, जयवीर सिंह, पवनवीर सिंह, सुक्रमपाल सिंह, शरणवीर सिंह, आदेश, कर्मवीर, लोकेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img