जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: संसद में चल रहे मॉनसून सत्र का आज नौंवा दिन है। राज्यसभा से निलंबित किए गए विपक्ष के आठ सांसदों ने धरना खत्म कर दिया है। रविवार को किसानों से जुड़े बिलों पर हुए घमासान के बाद सोमवार को आठ राज्यसभा सासंदों को निलंबित कर दिया गया था।
इसके बाद सभी निलंबित सासंद रातभर संसद परिसर में ही धरने पर बैठे रहे। सुबह होते ही राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश चाय लेकर उनके पास पहुंचे और खुद भी एक दिन के उपवास पर बैठ गए। फिलहाल, कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने संसद के बचे हुए सत्र के बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
आवश्यक वस्तु विधेयक राज्यसभा में पास
राज्यसभा ने अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्याज व आलू को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दी।

