Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

फसल अवशेष प्रबंधन को वेस्ट-डी कम्पोजर करें प्रयोग

  • विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया रबी गोष्ठी, मेले का शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्रॉप रेज्ड्यिू योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु कृषक जागरूकता कार्यक्रम एवं नेशल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टैक्नोलॉजी (आत्मा) योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/मेला वर्ष 2021-22 का आयोजन दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन मैरिज हॉम शामली में किया गया।

जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/मेला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जलित कर किया गया। गोष्ठी के अवसर पर कृषि मेले में लगाए गए सभी स्टालों का विधायक तेजेंद्र निर्वाल एवं मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि कृषक भाई फसल अवशेष कदापि न जलाए, बल्कि फसल अवशेष के कृषि यंत्र/वेस्ट डी कम्पोजर का प्रयोग कर फसल अवशेष को जैविक खाद के रूप में परिवर्तित करने का प्रयास करें। इस प्रकार की कृषि गोष्ठी/मेले का आयोेजन जनपद, विकास खण्ड एंव न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित कराने हेतु निर्देश दिये, जिससे कृषकों में और अधिक जागरूकता उत्पन्न हो सके।

सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल का अत्याधिक दोहन न करें अन्यथा भविष्य में इसके गंभीर परिणाम होगें। किसानों से कहा कि गन्ना उत्पादन के साथ-साथ सहफसली एंव प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

उप कृषि निदेशक डा. शिव कुमार केसरी ने बताया कि फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु जनपद में स्थापित फार्म मशीनरी बैक/कस्टम हायरिंग सेन्टर कृषि यन्त्रों एवं फार्म मशीनरी बैंक की प्री बुकिंग हेतु कृषि विभाग में किसान पंजीकरण/समिति पंजीकरण होना आवश्यक है। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डा. विकास मलिक, डा. सतीश कुमार, वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी।

कार्यक्रम में विधायक तेजेंद्र निर्वाल तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इन-सीटू योजनान्तर्गत 40 से 80 प्रतिशत पर फार्म मशीनरी बैंक/अन्य कृषि यंत्र कृषि/कृषि रक्षा उपकरण/गेहूं बीज मेले में अनुदान पर वितरित किये गयें, तथा 10 कृषकों को पूसा कैप्सूल वेस्ट डी कम्पोजर का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर अमित मलिक, मॉगेराम, बिजेन्द्र मलिक, यशपाल मलिक, अंकुर राठौर, उचित मलिक, अखिल बालियान, वीरेन्द्र सिंह एवं देवेन्द्र निर्वाल आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img