Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

कार की टक्कर लगने से घायल किशोर की मौत

  • किशोर की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला खानआलमपुरा के रहने वाले मोहम्मद इकराम के बेटे अर्सलान (12) को एक कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कार को पकड़ लिया और घायल किशोर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना देहरादून चौक की है। पुलिस ने मृत बच्चे के परिजनों को सूचना दी।

सामान लेकर घर जा रहा था किशोर

बुधवार की देर शाम को अर्सलान दुकान से सामान लेकर सड़क पार कर रहा था। तभी घंटाघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अर्सलान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक 5 फिट ऊपर उछल कर नीचे दोबारा सड़क पर गिरा। दुर्घटना को देखकर आसपास के लोग और दुकानदार दौड़ पड़े और गाड़ी चालक को पकड़ लिया। किशोर को जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस भी पहुंच गई।

परिजनों को सूचना दी गई। किशोर की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि गाड़ी को पकड़ लिया गया है, परिजनों की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img