Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

संजय राउत के ट्वीट से मचा हंड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में प्राइम विटनेस के.पी गोसावी के बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार के साथ-साथ एनसीबी को भी घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर एक ट्वीट करके अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

दरअसल, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘वेट एंड वाच’ यानी की ‘इंतजार करें फिर देखें’। इस ट्वीट के बाद से कई अटकलें लगाई जाने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार राउत के इस ट्वीट के बाद एनसीबी के खिलाफ कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है, वहीं कई लोगों का कहना है।

उद्धव सरकार एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कुछ देर पहले संजय राउत ने मीडिया के सामने एक बयान देते हुए कहा कि सैम डिसूजा मुंबई और देश के सबसे बड़े मनी लॉन्ड्रिंग खिलाड़ी हैं। यह एक बड़ा खेल है जो अभी शुरू हुआ है। जो तथ्य सामने आए वे चौकाने वाले हैं। देशभक्ति के बहाने जबरन वसूली की जा रही है। और फर्जी केस दर्ज हो रहे हैं।

प्रभाकर सैल पहुंचे एनसीबी मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय

आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में गवाह प्रभाकर सैल एनसीबी मुंबई क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंच चुके हैं। यहां उनसे इस मामले पर पूछताछ होगी। बता दें कि आर्यन खान ड्रग्स केस में गवाह होने का दावा करने वाले और खुद को गोसावी का बॉडीगार्ड बताने वाले प्रभाकर सैल ने आज सुबह एक हलफनामा दिया था।

प्रभाकर का आरोप था कि उसने केपी गोसावी और सैम डिसूजा को आपस में बात करते सुना था कि ‘आप 25 करोड़ रुपये का बम डाल दो। चलो 18 करोड़ में सौदा तय करते हैं और समीर वानखेड़े को आठ करोड़ रुपये दे देते हैं’। प्रभाकर सैल के अनुसार गोसावी ने ही उसे पंच बनने को भी कहा था, इसके बाद एनसीबी ने उससे दस सादे कागज पर साइन करवाएं थे।

‘समीर दाउद वानखेड़े’ से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े  पर अब नया आरोप लगाया है। उन्होंने वानखेड़े पर जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया है।

नवाब मलिक ने एक बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी शेयर की है। दावा किया गया है कि यह बर्थ सर्टिफिकेट समीर वानखेड़े का है। इसमें पिता का नाम ‘दाउद क. वानखेड़े’ लिखा है। वहीं धर्म की जगह पर ‘मुस्लिम’ लिखा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img