Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

15 नवंबर से सुनाई देगी सहालग की धूम

  • देव उठानी एकादशी के साथ शुरू हो जाएगी शादियों की धूम
  • नवंबर और दिसंबर में 16 है विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 15 नवंबर यानि देव उठानी एकादशी के साथ सहालग की धूम भी शुरू हो जाएगी। सहालग को लेकर बाजार में चहल-पहल भी दिखाई दे रही है। 15 नवंबर से 15 जनवरी तक शादियों की धूम रहेगी फिर होली के बाद विवाह होंगे।
बता दें कि कोरोना के कारण पिछले सीजन में शादियों का रंग फीका रहा और उस दौरान बहुत कम शादियां हुई जो बेरौनक रही। ऐसे में कुछ लोगों ने शादियों की तिथि को आगे बढ़ाकर नवंबर में शिफ्ट कर दिया था।

अब देव उठानी एकादशी के साथ शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है। 15 नवंबर से शहनाई बजने का क्रम शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य आलोक शर्मा के अनुसार नवंबर और दिसंबर माह में इस वर्ष सिर्फ 16 ही शुभ मुहूर्त है। वहीं वह बताते है कि नवंबर व दिसंबर के लिए ज्यादातर मंडप बुक है क्योंकि, गत वर्ष कोरोना की वजह से शादियां कम हुई थी,लेकिन कोरोना संक्रमण थमने के कारण नवरात्र से ही सगाई और कुंडली मिलान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वहीं जो लोग अपने बच्चों के लिए शुभ मुहूर्त न मिल पाने के कारण शादी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें 15 जनवरी से फरवरी तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि होली की वजह से फरवरी में कम मुहूर्त रहेंगे।

गार्डन में शादी कराने को वरीयता दे रहे लोग

शादियों के लिए लोगों ने बैक्वेंट हॉल, गार्डन और होटल आदि बुक कराने शुरू कर दिए हैं। कोरोना के डर से लोग ओपन स्पेस जैसे गार्डन आदि में शादी को वरीयता दे रहे हैं ताकि कोविड से बचाव किया जा सके।

नवंबर और दिसंबर के शुभ मुहूर्त

नवंबर माह: 19, 20, 21, 26, 28, 29 और 30 नवंबर तक कुल सात विवाह के शुभ मुहूर्त बताए गए है। दिसंबर माह: 1, 2,6, 8, 9, 11, 12 और 13 कुल आठ शुभ मुहूर्त है। 2022 की बात करे तो जनवरी में 15, 20, 23, 24, 27, 28, 29, 30 और फरवरी में 5, 6, 11, 12, 18, 19 और 22 तारीख विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img