जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12, 428 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि, कोरोना से मरने वालों की दैनिक संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को 356 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 15 हजार से ऊपर है। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 63 हजार 816 तक पहुंच गई है।

