Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

सीएम केजरीवाल ने अयोध्या के हनुमान मंदिर में माथा टेका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार की सुबह अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने राम जन्मभूमि में भगवान राम की पूजा-अर्चना की।

दर्शन करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मैं चाहता हूं कि यह सौभाग्य हर भारतवासी को प्राप्त हो। मैं बहुत छोटा सा आदमी हूं लेकिन भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरे पास जो क्षमता और साधन है उनका मैं यहां ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को दर्शन कराने में इस्तेमाल करूंगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम सभी उत्तर प्रदेश वासियों को अयोध्या में राम जी के दर्शन कराने के लिए सबकी मुफ़्त में व्यवस्था करेंगे, जैसी हमने दिल्ली में की है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में हम कल स्पेशल कैबिनेट बैठक में अयोध्या को भी जोड़ेंगे और अब दिल्ली के लोग अयोध्या में राम जन्मभूमि आकर यहां के दर्शन भी कर पाएंगे।

भारत बने दुनिया का नंबर एक देश 

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार दोपहर बाद अयोध्या पहुंचे। उन्होंने शाम को सरयू तट पर मां सरयू का अभिषेक पूजन कर महाआरती उतारी। करीब 40 मिनट तक पूजन-अर्चन के दौरान वे भक्तिभाव में लीन नजर आए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर अभिभूत हूं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा प्रभावित करती है। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में प्रार्थना की है कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बने।

केजरीवाल ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इसको संभव बना सकते हैं। मेरा दिल्ली प्रदेश की सरकार चलाने का जो पांच साल का अनुभव है, उसके आधार पर यदि हम एक परिवार की तरह, टीम की तरह काम करें, बीच के भेदभाव, दीवारों को गिराकर काम करें तो निश्चित ही हम दुनिया की बड़ी शक्ति बन सकते हैं।

कहा कि मां सरयू से दिल्ली, उत्तरप्रदेश व भारत के कल्याण की कामना की है। पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है। अभी स्थिति थोड़ी सुधरी है। भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि देश को जल्द ही इस महामारी से निजात मिले।
अयोध्या में मां सरयू का अभिषेक व आरती उतारी

इससे पूर्व वे ठीक शाम को छह बजे सरयू घाट पहुंचे। महंत दिलीप दास आदि संतों ने अभिनंदन किया। उनकी आरती व पूजा के लिए अलग से आरती घाट निर्मित किया गया था। जिसे आम आदमी आरती घाट का नाम दिया गया है। सबसे पहले उन्होंने मां सरयू का दुग्धाभिषेक किया और उसके बाद मां सरयू की महाआरती उतारी।

उपस्थित निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास से आशीर्वाद लिया। अरविंद केजरीवाल अपने दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं। वे शहर के एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह आठ बजे हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इस मौके पर आप के प्रदेश प्रभारी/सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के पोस्टर पर पोती कालिख

आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल का अयोध्या में विरोध भी शुरू हो गया है। पार्टी की ओर से सीएम केजरीवाल के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगाई गईं हैं। पुराना बस स्टॉप के पास लगी होर्डिंग्स पर अज्ञात लोगों द्वारा कालिख पोत दी गई। वहीं रामनगरी के संतों ने भी केजरीवाल के दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रामलला ने सभी विपक्षी पार्टियों को राममय बना दिया है। जो दर्शन करने आता है, आए उसका स्वागत है। किस उद्देश्य से आता है वही जाने। हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने केजरीवाल को एक्सीडेंटल चुनावी हिंदू करार दिया है। कहा कि इनसे हिंदुओं को सावधान रहना चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img