Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

दिवाली से पहले बोनस और बढ़े डीए की सौगात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस व महंगाई भत्ते की एक साथ सौगात देने की तैयारी है। शासन के वित्त विभाग ने बोनस का प्रस्ताव तैयार कर वित्त मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के लिए भेज दिया है। महंगाई भत्ता व महंगाई राहत की मंजूरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अक्तूबर के वेतन के साथ नवंबर में किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि वित्त विभाग ने अराजपत्रित कर्मचारियों को एक महीने का तदर्थ बोनस देने का प्रस्ताव तैयार किया है। पूर्व की तरह बोनस का 25 प्रतिशत हिस्सा नकद और 75 प्रतिशत जीपीएफ  में भेजने का प्रस्ताव है। तदर्थ बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये प्रस्तावित है। 30 दिन का बोनस 6,908 रुपये मिल सकता है।

यदि कर्मचारियों को 25 प्रतिशत ही नकद भुगतान किया गया तो बोनस के 6,908 रुपये में से 1,727 ही हाथ में आएंगे। ग्रेड पे-4800 रुपये तक के 12 लाख से अधिक अराजपत्रित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने पर बोनस का भुगतान अक्तूबर के वेतन के साथ नवंबर में किया जा सकता है।

इसी तरह केंद्र सरकार की तरह प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुलाई से तीन प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता व पेंशनरों को महंगाई राहत भुगतान की तैयारी है। कर्मचारी व पेंशनर वर्तमान में 28 फीसदी महंगाई भत्ता व महंगाई राहत पा रहे हैं।

तीन प्रतिशत वृद्धि के बाद यह बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा डीए व डीआर अक्तूबर के वेतन के साथ नवंबर में देने का प्रस्ताव है। जुलाई से सितंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में भेजा सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img