Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बीएसएम स्कूल में बच्चों ने बनाए आकर्षक कंडील-दीए

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: दीपावली पर्व को लेकर हर तरफ उत्साह व उमंग है। दीपावली पर्व के चलते बीएसएम स्कूल में कंडील बनाना, दीया सजाना व मोमबत्ती सजाना आदि प्रतियोगिताएं हुई। कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों ने विभिन्न रंगों के कागज व अन्य सामग्री से बहुत ही सुंदर, आकर्षक व रंग बिरंगे कंडील बनाकर सबका मन मोह लिया। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने दीया सज्जा प्रतियोगिता में बहुत ही सुंदर व मनमोहक दीए सजाए।

कक्षा एक से पांच तक बच्चों ने रिबन, मोती सितारों से मोमबत्ती को सजाया। बच्चों में असीम उत्साह व आनंद का माहौल था। प्रत्येक बच्चें में एक दूसरें से अच्छा काम करने की होड थी। प्रतियोगिता में कक्षा 11 सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9बी ने द्वितीय और कक्षा एक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति से स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्या रीना सिंह ने विजेता कक्षाओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img