Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

नवाब मलिक के ट्वीट पर वानखेड़े ने दिया जवाब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा किए गए नए खुलासे पर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का जवाब सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए सोमवार को एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने कहा है कि 2008 में उनकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर का ड्रग केस सामने आया था।

तब मैं नौकरी में ही नहीं था, इसके आलवा उन्होंने हर्षदा की बहन क्रांति रेडकर से 2017 में शादी की थी। एनसीपी नेता के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मैं नौकरी में ही नहीं था और उस समय क्रांति रेडकर से मेरी शादी नहीं हुई थी तो मैं इस मामले से कैसे जुड़ा हो सकता हूं।

मलिक ने पेश किए थे सबूत 

दरअसल, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने सोमवार सुबह ट्विटर पर पुणे कोर्ट में लंबित ड्रग केस के सबूत पेश करते हुए समीर वानखेड़े पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि क्या समीर वानखेड़े की साली हर्षिदा दीनानाथ रेडकर ड्रग व्यापार में शामिल हैं? उन्होंने कहा था कि समीर वानखेड़े को जवाब जरूर देना चाहिए।

इससे पहले भी मलिक, समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगा चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने आर्यन खान की गिरफ्तारी को अपहरण करार दे दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img