Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

लापता मासूम की निर्मम हत्या, भूसे में मिला शव

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: सिसौली से रविवार दोपहर में लापता हुए चार वर्षीय मासूम की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव अपने ही चाचा के घेर में भूसे के कमरे से बरामद हो गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम और गांव में हड़कंप मच गया। एएसपी व एसपी देहात पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए शव को मोर्चरी भिजवाया।

मुंडाली का सिसौली निवासी बीर सिंह तोमर टेक्सी चलाता है। उसको चार बच्चे हैं। रविवार दोपहर दो बजे उसका छोटा बेटा भानू प्रताप (चार वर्ष) खेलने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शाम करीब साढ़े छह बजे बीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।

16 4

तभी से पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार सुबह एसओ सुभाष सिंह परिजनों से पूछताछ के लिए सिसौली गए। बताया कि यहां पुलिस ने आसपास के घरों में बच्चे की तलाश शुरू की तो मृतक के चाचा नरेश के घेर में भूसे के कमरे से उसका गर्दन कटा शव बरामद हो गया।

शव मिलते ही परिवार में कोहराम और गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख एसओ ने आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

जिस पर एएसपी/सीओ किठौर चंद्रकांत मीणा, एसपी देहात केशव कुमार मिश्र सर्किल की फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने ग्रामीणों को शांत करते हुए घटना की जानकारी ली और शीघ्र खुलासे का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

खुलासे को जुटीं टीम

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस जमीनी रंजिश सहित घटना के कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। खुलासे के लिए फॉरेंसिक, सर्विलांस समेत आधा दर्जन टीमों को लगाया गया है।

लापता युवक के अपहरण की आशंका, रिपोर्ट दर्ज

मेरठ: परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए व्यक्ति के परिजन ने अपहरण की आशंका जता सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि उसकी बाइक दूसरे दिन लावारिस हालत में गांव के संपर्क मार्ग पर खड़ी मिली थी। गांव बहलोलपुर निवासी (45 वर्ष) पंकज पुत्र सौबीर चौधरी कस्बे में परिवार के साथ रहता है।

शुक्रवार को वह बाइक से गांव स्थित देवताओं पर दीये जलाने के लिए गया था, लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। आखिर देर रात उसके घर न लौटने पर पत्नी अंजु ने अनहोनी की आशंका जताई हुए पुलिस बरामदगी की मांग की थी।

दूसरे दिन उसकी बाइक गांव के संपर्क मार्ग पर खड़ी हुई मिल गई। जबकि बाइक से कुछ दूरी पर उसकी चप्पल भी पड़ी मिली थी। सोमवार को थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर राजीव कुमार से मिलकर अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल फोन को सर्विलांस पर ले लिया है। उसकी लोकेशन ट्रेस कर जल्द बरामद कर लेंगे।

ससुरालियों ने विवाहिता को खिलाया जहर, मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 सरधना: विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे ससुराल वालों का पिटाई से मन नहीं भरा तो हत्या करने की नियत से जहरीला पदार्थ खिला दिया। अस्पताल में कई दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही विवाहिता की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी पूनम पुत्री राधेश्याम की शादी करीब पंद्रह वर्ष पूर्व बागपत जिले के इटावा गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन से ससुराल वाले महिला का उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व भी पूनम ने मायके वालों को फोन करके ससुरालियों के उत्पीड़न के बार में बताया था।

पांच दिन पूर्व आरोपियों ने विवाहिता की जमकर पिटाई की। आरोप है कि जहर खिलाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह मायके वालों को सूचना मिली तो वह ससुराल पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में पूनम को सरधना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। तभी पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img