Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जल्द करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ में कमेटी बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर को लखनऊ में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। नड्डा गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाम को लखनऊ आएंगे।

लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।

बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

दिसंबर में भाजपा निकालेगी यात्राएं

विधानसभा चुनाव 2022 में विजय के संकल्प के साथ भाजपा की ओर से दिसंबर में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ में करना प्रस्तावित है। यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबोधित कराने की भी तैयारी है।

पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र से शुरू होने वाली चार यात्राओं के जरिये भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां और विधानसभा चुनाव 2017 के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए हुए वादों को पूरा करने का हिसाब लेकर सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में यात्रा के नामों और मार्गों को लेकर चर्चा हुई है। दिसंबर के पहले सप्ताह से यात्राएं शुरू कराने की योजना है।

पार्टी ने घोषणा पत्र के लिए मांगे जनता से सुझाव

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र प्रदेश की जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। पार्टी की घोषणा पत्र समिति ने जनता से सुझाव और प्रस्ताव मांगे है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में की घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img