Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

रेलवे ट्रैक पर हुआ बम विस्फोट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान झारखंड के कई जिलों में नक्सलियों ने ट्रेनों को निशाना बनाया है।

12 घंटे के भीतर नक्सलियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। झारखंड के धनबाद में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से उड़ा दिया। घटना के बाद डीजल लोकोमोटिव का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। वहीं, लातेहार में भी नक्सलियों ने ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। राहत की बात है कि इस वारदात में किसी की मौत या चोट नहीं आई है। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन पहुंच चुके हैं और ट्रैक को सुधारने का काम चल रहा है। बीते दिनों झारखंड में नक्सलियों ने तांडव मचाया था।

इनामी नक्सली के विरोध में नक्सलियों का तांडव

माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 19 नवंबर से 20 नवंबर की रात तक भारत बंद रखने का एलान किया है।

नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया, जिसके कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। साथ ही  इसे लेकर राज्यभर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश है।

लातेहार में रेलवे ट्रैक को उड़ाया

एक करोड़ के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने शनिवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है।

धनबाद के बाद लातेहार जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिससे बरकाकाना-गढ़वा मार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित है।

एक अधिकारी ने बताया कि रिघुगुटा और डेमू स्टेशनों के बीच सुबह करीब साढ़े बारह बजे रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किया गया। पलामू रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने बताया कि भाकपा-माओवादी दस्ते के सदस्यों ने लातेहार में रेल पटरियों को उड़ा दिया, जिससे बरकाकाना-गढ़वा रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img