Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

कोरोना बना काल, नही रही अभिनेत्री माधवी गोगटे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखभरी खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमां’ में रूपाली गागुंली की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

माधवी का रविवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और इसी वजह से उन्हें मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया। माधवी 58 साल की थीं और वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं, अभिनेत्री के निधन के बाद सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं।

रूपाली गांगुली ने माधवी गोगटे को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है।

रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, ‘बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी। माधवी ने अनुपमा सीरियल में पहले अनुपमा की मां का रोल निभाया था।

बाद में उनकी जगह सविता प्रभुने को ले लिया गया।’ इसके साथ ही रूपाली गांगुली ने माधवी संग अपनी दो तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

माधवी की दोस्त नीलू कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, ‘माधवी गोगटे मेरी प्यारी दोस्ती नहीं… मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमें छोड़कर चली गई।

दिल टूट गया है, तुम्हारी अभी जाने की उम्र नहीं थी। Damn Covid। काश जब तुमने मेरे मेसेज का जवाब नहीं दिया तो मैंने फोन उठाकर तुमसे बात कर ली होती। अब बस मैं पछता ही सकती हूं।’

माधवी गोगटे इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय थीं। उन्हें एकता कपूर के सीरियल ‘कहीं तो होगा’ से पॉपुलैरिटी मिली। इस सीरियल में वह सूजल की मां के रोल में नजर आई थीं।

इसके अलावा माधवी गोगटे ने ‘कोई अपना सा’, ‘ऐसा कभी सोचा ना था’, ‘कहीं तो होगा’ और ‘अनुपमां’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभाए थे और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...
spot_imgspot_img