जनवाणी संवादाता |
बेहट: शाकंभरी मार्ग पर बेलका पावर हाउस के निकट साइकिल सवार एक युवक की ट्रक के नीचे आने दर्दनाक मौत हो गयी। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे परिजन एवं ग्रामीणों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ भी की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
घटना गुरुवार के दोपहर की है क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी तालीम का 12 वर्षीय पुत्र शाहनवाज कस्बे से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था जब वह कस्बे के निकट बेलका पावर हाउस के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रक चालक मौके से ट्रक को लेकर फरार हो गया जिसका पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और ट्रक चालक को सुपुर्द करने की मांग करने लगे।

मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और ट्रक में भी तोड़फोड़ की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की।

