Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

नवाजुद्दीन के खिलाफ अब रेप व धोखाधड़ी का मुकदमा

  • आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप
  • मुम्बई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: बॉलीवुड के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं। एक गंभीर शिकायत के कारण उनकी मुश्किल और बढ़ सकती है। उनसे तलाक लेने के लिए कानूनी रूप से कार्रवाई कर मुकदमा दायर कर चुकी उनकी पत्नी ने अब रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ अब उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मुम्बई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने के लिए आग्रह किया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने 27 जुलाई 2020 को के तलाक लिए अर्जी दाखिल की थी। आलिया की नयी शिकायत ने नवाजुद्दीन की परेशानी को और बढ़ा दिया है। इस संबंध में आलिया के वकील ने जानकारी देते हुए बताया कि , “मेरी क्लाइंट ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने धारा 375, 376 (के), 376 (एन), 420 और 493 में भारतीय दंड संहिता के तहत शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद करते हैं कि इस मामले नवाजुद्दीन के खिलाफ पुलिस की ओर से एफआईआर भी जल्दी रजिस्टर कराई जाएगी।

तलाक को लेकर दर्ज मुकदमा भी पहले वरसोवा थाने में दर्ज किया गया था और बाद में यह नवाजुद्दीन के पैतृक जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस इसमें आलिया के बयान भी दर्ज कर चुकी है। आलिया अपने बयान में कह चुकी है कि नवाजुद्दीन को 2003 से जानती हूं।

हम साथ रहते थे। उनका भाई भी फिर हमारे साथ रहने लगा था और फिर हमने शादी कर ली। हालांकि हमारे बीच शुरू से ही समस्याएं थीं। मुझे लगा कि यह बंद हो जाएगा लेकिन 15-16 साल हो गए हैं और मेंटल टॉर्चर बंद नहीं हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img