Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कृषक सहकारी समितियां होंगी कम्प्यूटरीकृत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत की 73वीं सामान्य निकाय बैठक शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक सहारनपुर के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह व संचालन जिला सहकारी बैंक मेरठ के अध्यक्ष मनिन्दरपाल सिंह ने किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

बैठक के आरंम्भ में दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत सहकारिता गान और अतिथि स्वागत के बाद बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रस्तावना रखकर बैंक के एजेंडा पढ़ा। जिसे सर्वसमति से सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया। बैंक अध्यक्ष मनिन्दरपाल सिंह की अध्यक्षता में संचालक मंडल ने संपूर्ण कृषक सहकारी समितियों को बैंक खर्च से पूर्ण कंप्यूटराइज करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। इससे बैंक का व्यवसाय तेजी से बढ़ेगा और किसान पारदर्शिता से व्यवसाय करेगा कोई शोषण व उत्पीड़न नहीं कर पाएगा।

16 2

मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व वर्तमान जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि एक-एक विषय जो पश्चिमी क्षेत्र के सहकारी बैंकों के संबंध में है सब सरकार में रखूंगा। मेरठ कोआॅपरेटिव बैंक ने बहू आयामी कार्य जो किए हैं उनके लिए अध्यक्ष और संचालक मंडल को बधाई।

संसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कोआॅपरेटिव बैंक ने केंद्रीकृत बैंकों से प्रतिस्पर्धा की दौड़ के कारण किसानों के साथ-साथ शहरी व्यापारी भी बैंक से जुड़ेंगे। सहकारिता के प्रदेश संयोजक व नवनिर्वाचित बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा ने कहा कि आय-व्यय और विकास की बातें बैंक प्रतिनिधियों के बीच रखी जाती है। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिन्दर सिंह ने कहा कि बैंक कृषि सहकारी समितियों मल्टी सर्विस सेंटर के रूप में कार्य करेगी।

किसान की आय दोगुनी करने का सही माध्यम

मनिन्दरपाल सिंह ने कहा कि वार्षिक निकाय बैठक के माध्यम से फसली ऋण सीमा, कार लोन, गृह ऋण, डेयरी लोन व व्यवसायिक ऋण सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया है। बैंक ने इस वर्ष 24.49 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। बैंक ने 120 पैक्स एवं 13 केन यूनियन के माध्यम से 142841 कृषिकों को 860.13 करोड़ रुपये का कृषि ऋण उपलब्ध कराया है।

अच्छी सेवाएं दे रहे जिला सहकारी बैंक

मनिन्दरपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसान व जनता के हित में बहुत कार्य कर रही है। पुन: पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी जो काम रह गए पुन: पूरे कराए जाएंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला गाजियाबाद शहरीराज चौधरी,अध्यक्ष मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक सत्यपाल सिंह, उपसभापति सुरेंद्र सिंह, समस्त बैंक संचालक गण सर्वश्री मदनपाल सिंह, प्रदीप त्यागी, कैलाश सिंह, अनिल मलिक, अंकुर सांगवान, ठाकुर लाखन सिंह, रविंद्र सिंह, शरद मुदगल, पपीत कुमार, राजेन्द्र प्रेमी, रीना तोमर, सविता मुखिया, सहकारिता जिला संयोजक योगेन्द्र कुसैड़ी़, सह-संयोजक नरेश आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img