Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

चुनावी होमवर्क देकर एटा पहुंचे जेपी नड्डा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल गरमाने के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लौट गए। चुनाव को लेकर उन्होंने पूरा होमवर्क किया। गोपनीय तरीके से पार्टी संगठन व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपने के बाद लौट गए। पश्चिम यूपी के बूथों को मथने के बाद रविवार सुबह 10 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एटा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने क्षेत्रीय चुनाव संचालन समिति के साथ गोपनीय बैठक भी की। पश्चिम यूपी की चुनावी रणनीति को बैठक में अंतिम रूप दिया।

कहा जा रहा है कि भाजपा हिन्दुत्व के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ेगी। इसका इशारा शनिवार को बूथ सम्मेलन के माध्यम से जेपी नड्डा ने कर भी दिया। जेपी नड्डा ने शनिवार दोपहर 22 हजार बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए शाम को जिला प्रभारियों के साथ भी चुनावी होमवर्क किया। उन्होंने 71 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की तैयारियों को लेकर एक-एक बिन्दु पर बातचीत की। साथ ही संदेश दिया कि पार्टी कैराना पलायन, मुजफ्फरनगर दंगा, कानून व्यवस्था और कावड़ यात्रा के मुद्दों को उठायेगी तथा इन्हीं मुद्दों पर 2022 का विधानसभा चुनाव भी होगा।

नड्डा ने शनिवार रात आठ बजे चुनाव संचालन समिति के साथ बंद कमरे में बैठक की, जिसमें प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौड़, चुनाव प्रभारी कैप्टेन अभिमन्यु और अन्य उपस्थित रहे। इसके बाद रात में नड्डा ने निजी होटल में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ बैठक की।

रविवार सुबह नड्डा ने महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा से चुनावी तैयारियों की रिपोर्ट ली। सुबह करीब पौने 10 बजे कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने नड्डा से मुलाकात की। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल समेत कई अन्य भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले। नड्डा सुबह दस बजे हेलिकॉप्टर से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ एटा रवाना हो गए, जहां वो सीएम योगी के साथ एक सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img