Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बेरोजगारी के खिलाफ रालोद ने निकाली रोजगार यात्रा

  • कलक्ट्रेट से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों से होते हुए कांधला पहुंची
  • रालोद की बेरोजगार यात्रा में शामिल हुए बड़ी संख्या में युवा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रविवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर प्रदेश भर में रोजगार यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली गई। जनपद शामली में रालोद छात्र सभी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बालियान के नेतृत्व में सुबह बेरोजगार यात्रा के तहत कलक्ट्रेट से बाइक रैली निकाली। रैली को संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, वरिष्ठ रालोद नेता प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिस, अशरफ अली खान, ऋषिराज राझड आदि ने रालोद का झंडा दिखाकर रवाना किया।

इसके बाद रोजगार यात्रा कस्बा बनत, फतेहपुर, माजरा, बंतीखेड़ा, हाथी करौदा, कुरमाली, चूनसा, आदमपुर, बहावड़ी, लांक, लिसाढ़, किवाना, मखमूलपुर, हुरमंजपुर, भभीसा, भारसी से कनियान होते हुए कस्बा कांधला में दिल्ली-सहारनपुर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां रालोद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के सथ बेरोजगार यात्रा बाइक रैली को समापन किया।

32 3

इससे पूर्व राष्ट्रीय लोकदल के छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बालियान ने बेरोजगार यात्रा में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा प्रदेश में बदलाव चाहता है इसलिए उसके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में रोजगार और शिक्षा के नाम पर मतदान किया जाएगा।

अबकी बार वह जाति-धर्म के नाम पर बहकावे में आने वाला नहीं है। बालियान ने दावा किया कि आने वाले समय में गठबंधन की सरकार बनेगी। गठबंधन की सरकार प्रदेश में युवाओं को एक करोड़ रोजगार देने का काम करेगी। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद वह अपने वादों पर खरी नहीं उतरी।

प्रदेश के युवा आज रोजगार के लिए भटक रहे हैं। अगर उनके द्वारा रोजगार मांगा जाता है तो सरकार पुलिस ने लाठी चार्ज कराती है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, डा. विक्रांत जावला, छात्रसभा के क्षेत्रीय महासचिव राजन जावला, जिलाध्यक्ष आर्यन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, बिजेंद्र किवाना, कंवरपाल मालैंडी आदि मौजूद रहे।

एलम में बेरोजगार युवक ने लगाई फांसी

कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम में एक बेरोजगार युवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के कारण युवक मानसिक रूप से परेशान था। एलम में युवक की मृत्यु पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने दोपहर के समय ही दाह संस्कार कर गया। दाह संस्कार में नगर वासियों की काफी भीड़ मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img