Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

अनियंत्रित ट्रक एमएलसी के फार्म हाउस की दीवार से टकराया

  • चालक, हैल्पर घायल, गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रैफर

जनवाणी संवाददाता |

कांधला:  दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गांव जसाला के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर भाजपा एमएलसी के फार्म हाउस में घुस गया। दीवार में टक्कर लगने से चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार की रात सहारनपुर की ओर से एक ट्रक डस्ट भरकर कस्बे की ओर जा रहा था।

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गांव जसाला बस स्टैंड के निकट पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित होकर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के फार्म हाउस में घुस गया। दीवार में जोरदार टक्कर लगने से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दौरान और थाना बेहट निवासी चालक फरमान और परिचालक अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर राहगीरों ने दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img