- संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: बीएसएम स्कूल में 30 दिसम्बर 2021 से 01 जनवरी 2022 तक तीन दिवसीय 16वीं एथलीट मीट का भव्य आयोजन किया गया था। सोमवार को विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांति केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर कुशांक चौहान रहे। विद्यालय के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्या डा. रीना सिंह ने मुख्य अतिथि कुशांक चौहान व संकल्प शिक्षा सेवा संस्थान समिति से अध्यक्ष सुनील अरोडा व अन्य सभी सदस्यों का स्वागत भी पुष्प देकर किया गया।
मुख्य अतिथि कुशांक चौहान ने विजेता खिलाडियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के स्तर खेलो पर भी ध्यान देना अत्यावश्यक है। समिति के अध्यक्ष सुनील अरोरा प्रधानाचार्या डा. रीना सिंह, प्रधानााचार्य नीरज कौशिक एवं विद्यालय के स्टॉफ को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
सभी छात्र छात्राओ को समिति की ओर से शपथ दिलाई कि वें अपना एक समय का भोजन बिना मोबाईल व टीबी देखे सदैव अपने परिवार के साथ करेंगे व अपने माता पिता कार सम्मान करेगे। अंत में स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने मुख्य अतिथि कुशांक चौहान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या डा. रीना सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सकंल्प शिक्षा सेवा संस्थान समिति समाज के लिए योगदान अत्यंत सराहनीय है।

