जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सर्किट हाउस में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव कुमार मौर्य ने 3021 करोड़ की लागत की 73 कार्यो का शिलान्यास किया। वहीं 8 कार्यो का लोकार्पण किया गया। सर्किट हाउस में इस मौके पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, मंत्री दिनेश खटीक, जितेंद्र सिंह सतवाई, समय सिंह सैनी और सतवीर त्यागी मौजूद थे।

