Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

चेयनमैन ने कराई नालों की सफाई

  • पालिका अफसरों व सभासदों के साथ किया नगर भ्रमण

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल आज पालिका अफसरों, कर्मचारियों और सभासदों के साथ नगर के भ्रमण पर निकलीं। उन्होंने नाले की सफाई अपने सामने कराई और कुछ कार्यों का शिलान्यास भी किया।
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा मंगलवार को प्रातः अस्पताल के पास घास मंडी पालिका मार्केट की निर्मित मार्केट के नीचे बड़े नाले की मौके पर खड़े होकर सफाई कराई गई।

नाले के अंदर कर्मचारी के घुसने की स्थिति ना होने पर जेसीबी मशीन के माध्यम से खुदाई कराकर कर्मचारियों के द्वारा मैनुअली सफाई का कार्य किया गया, इससे मोहल्ला रैदास पुरी, ब्रह्मपुरी एवं मल्लूपुरा की जल निकासी सुचारू हुई। अंजू अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि जब तक यह नाला पूर्ण रूप से साफ नहीं हो जाता, तब तक प्रतिदिन इस नाले की सफाई की जाती रहेगी। इससे स्थल पर मौजूद क्षेत्रीय सभासदों के अलावा क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी किए गए कार्य की प्रशंसा की गई।

इसके बाद पालिकाध्यक्ष द्वारा रामलीला टीला से आगे नियाजुपुरा पुलिया पर जल शोधन हेतु अनटैप्ड नाले पर हो रहे कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य पूर्ण होने से नियाजुपुरा साइड से आने वाले जल का ट्रीटमेंट हो सकेगा तथा नदी में प्रदूषित जल नहीं जा सकेगा। इससे जहां एक और एनजीटी के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो जाएगा, वहीं दूसरी ओर नगरवासियों को गंदगी से भी छुटकारा मिल जाएगा।

पालिकाध्यक्ष के साथ सभासद अरविंद धनगर, मुनीश कुमार, संजय सक्सेना, नरेश खटीक के अलावा सुनील कुमार जलकल अभियंता, धर्मवीर सिंह अवर अभियंता जल, विकास कुमार लिपिक, सोनू मचल महामंत्री सफाई कर्मचारी संघ, राजेश कांट्रेक्टर, अवनीश कुमार, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img