- पीकू वार्ड के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी
- मेडिकल स्टाफ ने किया जमकर हंगामा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बुधवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मेरठ मेडिकल कालेज में पीकू वार्ड का उद्घाटन करने पहुंची, लेकिन यहां पर मेडिकल के नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय व सफाईकर्मियों ने उनका पुरजोर विरोध किया।

सैकड़ों कर्मचारियों ने मेडिकल प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की। स्मृति ईरानी को कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।

