Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

  • पांच वर्षीय बच्चे और दो महिलाओ समेत चार लोग हुए थे घायल
  • न्यायालय के आदेश पर पहले भी एक अज्ञात समेत आठ लोगों पर दर्ज है मुकदमा

जनवाणी संवाददाता  |

भोपा: भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में कूड़ा डालने के विवाद में पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले में फायरिंग के चलते पांच वर्षीय बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस उपचार के लिए भोपा सीएचसी पर लेकर आई थी। पुलिस ने देर रात सुक्रमपाल की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी सुक्रमपाल ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह मजदूरी पेशा व्यक्ति है और जाति से हरिजन है। बीते शुक्रवार को उसकी पत्नी घर पर थी और खाना बना रही थी।

तभी गांव के ही संजीव, मनोज, सचिन, सोमपाल व अंकुर उसके घर पर चढ़ आये और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अंकुर ने अपने हाथों में लिए हुए देशी कट्टे से उसकी पत्नी लाड्डड़ो को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के ही लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने देर रात्रि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी संजीव पुत्र राजवीर को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पूर्व में भी गंभीर धाराओं में हुआ था मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में यह विवाद नया नहीं है। बीते 27 अक्टूबर को दुकानें बनाने व गेट लगाने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें वादी राजवीर पुत्र कृपा सिंह ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी, परंतु थाना स्तर पर कोई कार्यवाही ना होने के बाद न्यायालय के आदेश पर राजवीर, संजीव, टिंकू, सोमपाल आर्य, अमित कुमार, मनोज कुमार, सचिन व एक अज्ञात के विरुद्ध एससी, एसटी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img