Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

खतौली पुलिस ने किया तमंचा फेक्ट्री का भंडाफोड़

  • मौके से भारी मात्रा में बने अधबने तमंचों के साथ एक आरोपी हिरासत में लिया, दूसरा फरार

जनवाणी संवाददाता   |

खतौली: प्रदेश में चुनाव आचार सहिंता लगते ही, पुलिस प्रसाशन भी एक्टिव मोड़ पर आ गया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर मौके से तमंचा फेक्ट्री पकड़ी, जहा पुलिस ने भारी मात्रा में बने अधबने तमंचों के साथ एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जिसकी पुलिस ने जंगलो में तलाश की मगर पुलिस को उक्त आरोपी का सुराग नही मिला, पुलिस के अनुसार उक्त तमंचों को विधानसभा चुनाव में हिंसा फैलाने के लिये बनाये जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

विधानसभा चुनाव की दस्तक होते ही, पुलिस प्रसाशन भी मुस्तेद हो गया है, नगर व देहात में अवैध शराब और अवैध तमंचे बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम चला दी है। सोमवार को सीओ राकेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि गांव नंगला रुद्र के समीप एक ईंट भट्ठे पर अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ ईंट भट्ठे पर छापेमारी की, तो पुलिस को एक कमरे में अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगलो में काम्बिंग की मगर उक्त आरोपी का कोई सुराग नही मिला, वही पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गयी। जहा पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपी ने अपना नाम नईम पुत्र अलीमुदिन निवासी गांव खेड़ी कुरैश व फरार आरोपी का नाम राजबीर पुत्र भंवर सिंह निवासी गांव रामनगर थाना खतौली बताया, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया पकड़े गये आरोपी से लगभग डेढ़ दर्जन बने हुए तमंचे और आधा दर्जन अधबने तमंचे बरामद हुए है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त तमंचों को विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी कराने के लिये तैयार किया जा रहा था। चुनाव में तमंचों की मांग बढ़ जाती है, कोतवाल ने बताया कि नईम पर कोतवाली में आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज है, जबकि फरार राजबीर पर खतौली समेत अलग अलग थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उक्त आरोपी से कड़ी पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। और फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img