Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

किसान यूनियन ने प्रशासन के सिर फोड़ा भुगतान का ठिकरा

  • सवित मलिक बोले, प्रशासन नहीं चाहता गन्ना भुगतान हो

जनवाणी संवाददाता |

शामली: किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बकाया गन्ना भुगतान का ठिकरा प्रशासन के सिर फोड़ते हुए कहा कि प्रशासन नहीं चाहता कि जनपद की तीनों चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान हो।

सोमवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कुछ दिन पहले किसान यूनियन की अपर जिलाधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी और तीनों मिलों के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी।

बैठक में तय हुआ था कि एसडीएम शामली की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी, जो तीनों मिलों का स्टॉक चेक करेगी और अपनी रिपोर्ट देते हुए भुगतान में देरी का कारण बताएगी।

मलिक ने कहा कि 10 जनवरी को दोबारा से मीटिंग का आश्वासन था लेकिन जब अधिकारियों से कमेटी के बारे में पूछा गया तो इंकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान को सब कहीं ना कहीं एक वोटर के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन उनकी समस्याओं का हल कोई नहीं करना चाहता।

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनपद से ही गन्ना मंत्री हैं और फिर भी पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हो पा रहा है। उप्र में बहुत सारी चीनी मिलें ऐसी हैं जो पिछले वर्ष का संपूर्ण भुगतान कर चुकी है और इस वर्ष भी 10 दिन से 14 दिन के बीच में गन्ने का भुगतान कर रही हैं।

किसान यूनियन नेता ने चेतावनी दी कि जल्द कमेटी गठित कर चीनी का स्टॉक चेक किया जाए। साथ ही, किसानों को भुगतान मिले, नहीं तो यूनियन हर स्तर पर संघर्ष और आंदोलन करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img