Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

किशोरों को वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैंप आज और कल

  • 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का कोरोनारोधी टीकाकरण
  • बच्चों को बुलाकरण टीकाकरण न कराने पर होगी कार्यवाही

जनवाणी  संवाददाता  |

शामली: शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जनपद के समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि जनपद में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है, परंतु रिजल्ट अच्छा नहीं आ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल को टीकाकरण किए जाने की सूचना तीन दिन पूर्व देनी होगी, जिससे वहां पर टीम भी समय से पहुंचेगी और बच्चों का टीकाकरण करेगी।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि ब्लॉकवार स्कूलों का शेड्यूल बनाकर टीकाकरण किया जाए। बच्चों के घर पर जाकर उनके माता-पिता को समझाना है कि टीकाकरण बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के साथ-साथ यदि परिवार में भी या आसपास कोई 15 से 18 वर्ष के बीच का किशोर है तो उसका भी टीकाकरण किया जाए।

जिलाधिकारी ने कोविड-19 के दृष्टिगत उक्त कार्य में अपेक्षित सहयोग करते हुए अपने-अपने स्कूलों के बच्चों का शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि जो स्कूल बच्चे नहीं बुला रहे हैं, उन पर एक्ट के तहत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाािकारी संतोष कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अािकारी डा संजय अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह सहित विद्यालयों के प्राानाचार्य मौजूद रहे।

टीकाकरण के लिए केंद्रों का निर्धारण

मुख्य विकास अधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि 15 व 16 जनवरी को जनपद के सभी विकास खंडों में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना टीका लगाए जाने के लिए विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि ब्लॉक शामली के अंतर्गत गुरुद्वारा शामली, हनुमान धाम शामली, दिल्ली रोड स्थित मदरवसा,शामली, रेलवे स्टेशन शामली, गुलजारी वाला मंदिर कैराना रोड शामली, प्राइमरी स्कूल गऊशाला रोड प्रमुख हैं। दूसरी ओर, ऊन ब्लॉक में सीएचसी झिंझाना, नगर पंचायत गढीपुख्ता, नगर पंचायत ऊ न, प्राइमरी स्कूल चौसाना, पुलिस चौकी ऊन, मदरसा केरटू।

ब्लॉक कांधला के अंतर्गत सीएचसी कांधला, प्राइमरी स्कूल नं-1 गंगेरु, प्राइमरी स्कूल नं-1 लिसाढ़, प्राइमरी स्कूल नं-1 जसाला, नगर पंचायत एलम। ब्लॉक थानाभवन में शाहविलायत ईदगाह के पास नगर पंचायत जलालाबाद, हरिजन चौपाल बाबरी, पंचायत घर गढीअब्दुल्ला, प्राइमरी स्कूल हिरणवाडा, सीएचसी थानाभवन।

कुड़ाना के अंतर्गत-नगर पंचायत बनत, उपकेन्द्र जसाला, उपकेन्द्र खेडीकरमू, पीएचसी सिलावर, उप केन्द्र सिक्का, उप केन्द्र हाथी करौदा। ब्लॉक कैराना में सीएचसी कैराना, प्राइमरी स्कूल मलकपुर, प्राइमरी स्कूल तितरवाडा, कन्या पाठशाला पांवटी कलां, स्वास्थ्य उप केन्द्र बुच्चाखेड़ी पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img