Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड एसटीएफ ने पाकिस्तान बार्डर से किया एक को गिरफ्तार

  • आनलाइन खरीद बिक्री केस में गिरोह के तार हांगकांग और कंबोडिया से जुड़े

जनवाणी संवाददाता  |

देहरादून: शेयर मार्केट की तर्ज पर सोना, शराब और मसाले आनलाइन खरीदने व बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पाकिस्तान बार्डर से लगते फरीदकोट से गिरफ्तार किया है।

गिरोह के तार हांगकांग और कंबोडिया से जुड़े हैं। साइबर ठग ने दोनों जगह क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से करीब दो करोड़ रुपये भेजे हैं।

एसपी एसटीएफ स्वप्न किशोर ने बताया कि अमित कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर जनपद हरिद्वार वर्तमान निवासी देहरादून ने तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने सोना, शराब व मसालों की खरीद फरोख्त का लालच देकर उनसे 15 लाख रुपये ठग लिए हैं। जांच के बाद रविवार रात रोहित कुमार निवासी आदर्श नगर फरीदकोट पंजाब को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाइट बनाकर सोना, मसाला और शराब की खरीद-फरोख्त का लालच देता था|

और अपने कंबोडिया व हागंकाग निवासी सहअभियुक्त के साथ मिलकर धोखाधडी की थी।

धोखाधडी से प्राप्त धनराशि में से कुछ धनराशि एटीएम मशीनो के माध्यम से निकालते थे व कुछ धनराशि वालेट के माध्यम से यूएसडीटी करेंसी में जमा कराते थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img