Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

मुनव्वर हसन का ड्राइवर पत्नी के साथ धरने पर बैठा

  • विधायक नाहिद हसन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
  • कैराना विस से चुनाव लड़ना चाहता है ड्राइवर पीरू

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पीरू निवासी मोहल्ला ईदगाह हाल निवासी लोनी नगर में चौक बाजार स्थित किलागेट पुलिस चौकी के पास सड़क के बीचों बीच अपनी पत्नी सन्नो के साथ धरने पर बैठ गया।

जिससे वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान दंपति ने सपा विाायक नाहिद हसन के खिलाफ नारेबाजी की। इन्होंने कहा कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। दंपति के धरने पर बैठने की सूचना पर किला गेट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी वहां पहुंचें।

उसके बाद धरने से उठाकर किला गेट चौकी में बैठाया। जहां पर पीरू ने बताया कि वह पूर्व सांसद मरहूम मुनव्वर हसन का ड्राइवर रहा हैं। उनके इंतकाल के बाद उनके बेटे नाहिद हसन ने उन पर विरोधियों पैसे लेकर सांसद मुनव्वर हसन को मारने के आरोप लगाए और प्रताड़ित किया था।

जिसके बाद वह कैराना से पलायन कर लोनी चले गए थे। वहां पर एक विधायक के पास काम कर रहें थे, लेकिन वहां से भी उनको हटवा दिया गया। पीरू ने कहा कि वह कैराना से निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहता है और जनता उनको कैराना से निर्दलीय चुनाव लड़ाएगी

अचानक क्यों निकल कर आया ड्राइवर पीरु

कैराना सांसद मुनव्वर हसन की मौत को करीब 14 साल बीत गए हैं। वहीं अचानक 2022 विधानसभा चुनाव के बीच उनके ड्राइवर पीरु चुनाव मैदान में ताल ठोंकने आ गए हैं।

कैराना नगर में लोगों के बीच चर्चा हैं कि इतने दिनों तक पीरू के साथ अगर कुछ गलत हुआ था तो फिर आज तक वह चुप क्यों था और क्यों वह अचानक कैराना विधानसभा पर निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते हैं। क्या इसके पीछे किसी राजनीतिक पार्टी या षड्यंत्रकारी व्यक्ति का हाथ तो नहीं हैं।

क्योंकि बाजार में करीब 10 मिनट धरने पर बैठने वाले ड्राइवर पीरु द्वारा लगातार यही कहा गया कि कैराना की जनता भी उनको इंसाफ दिला सकती हैं और वह कैराना से निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते हैं।

किसी राजनीतिक पार्टी का हाथ होने का संदेह इसलिए भी हो रहा है क्योंकि पीरू मीडिया को बाइट देती ही अपनी पत्नी के साथ भाग खड़ा हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img