Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

बैनाम के नाम पर 23 लाख हड़पने के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

  • गंगोह के गांव दौलतपुर में पुलिस ने आरोपी के घर कराई मुनादी

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना:  कैराना कोतवाली के एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि 2020 में दिल्ली निवासी अखलाक ने गोगवान में जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट के तौर पर 23 लाख रुपए गोगवान निवासी कौशर व गंगोह क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अमजद को दिए थे।

बाद में आरोपियों ने न ही बैनामा किया और धमकी देते हुए बाकी रुपयों की मांग करने लगे। जिस पर अखलाक निवासी दिल्ली की तहरीर पर आईपीसी की धारा 386, 420 व 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस ने पूर्व में कौशर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जबकि अमजद निवासी गांव दौलतपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर फरार चल रहा था।

अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद बुधवार को पुलिस ने गांव दौलतपुर पहुंचकर आरोपी अमजद के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की उदघोषणा का नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव में मुनादी कराई।

आरोपी के अदालत में हाजिर नही होने पर पुलिस जल्द ही आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई करेगी|

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img