Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर ब्राह्मण समाज का हंगामा

  • सपा-रालोद गठबंधन से सदर प्रत्याशी को  हटाकर राकेश शर्मा को टिकट देने  की मांग

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: सपा लोकदल गठबंधन प्रत्याशी का विरोध में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बुधवार को ब्राह्मणों ने सदर प्रत्याशी सौरभ का टिकट बदलने की मांग को लेकर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के आवास पर हंगामा किया|

WhatsApp Image 2022 01 19 at 5.56.15 PM

और सदर विधानसभा से राकेश शर्मा को टिकट देने की मांग की। बता दें कि 24 घंटे में ब्राह्मण समाज का जिले में यह 10वां विरोध प्रदर्शन है।

इसमें सदर विधानसभा से प्रत्याशी सौरभ स्वरूप का खुला विरोध किया जा रहा है। बुधवार को ब्राह्मणों ने सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जनपद मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता राकेश शर्मा के समर्थकों ने साकेत कॉलोनी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के आवास पर हंगामा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

जनपद मुजफ्फरनगर में गठबंधन प्रत्याशी सौरव स्वरूप को सदर विधानसभा से टिकट दिए जाने के बाद से ही उसके विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं ब्राह्मण समाज के लोगों की मांग है कि समाजवादी पार्टी के नेता राकेश शर्मा को सदर विधानसभा से चुनाव लड़ाया जाए।

वही विरोध करते हुए बुधवार को ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग साकेत कॉलोनी स्थित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों की मांग है|

कि सौरव स्वरूप बंटी को हटाकर राकेश शर्मा को टिकट देकर सदर विधानसभा से चुनाव लड़ाया जाए। अगर ब्राह्मण समाज के लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का विरोध करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img