Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

सर्दी का सितम जारी, अलाव बना सहारा

  • हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • कोहरे और पाले की दस्तक जारी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को भी दिनभर कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड के साथ गलन रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। पिछले छह दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड के कारण अस्पतालों में वायरल की मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। नगर में सर्दी का सितम बुधवार को भी जारी रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग आग के सहारा लेते नजर आए। एक सप्ताह से नगर में सर्दी का सितम लगातार जारी है।

19 10

मोटे-मोटे कपड़े पहन कर निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी सता रही है। गर्म कपड़ों की बिक्री काफी बढ़ी हुई देखी जा रही है। बुधवार को सर्दी लोगों को सताती रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोपहर होते-होते तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन शाम होते-होते तापमान फिर गिरने लगा।
जिलेवासियों को छठे दिन भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल सकी, बल्कि बुधवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया।

सुबह तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड के कारण बाजार क्षेत्रों में भी सुनसानी रही। दुकानदार ग्राहकों की बाट जोहते नजर आए। ठंड के चलते लोग सिर्फ जरूरी कामों से ही बाहर निकले। अधिकांश लोग घरों में ही रहे। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था न होने के कारण रोडवेज स्टेशन परिसर, चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पाले और कोहरे की दस्तक ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। बुधवार को हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन तेज हवाओं के चलने और पाले का प्रकोप होने के कारण सर्दी का एहसास बढ़ गया।

20 9

हालांकि गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। राजकीय मौसम वैधशाला पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 एवं न्यूनतम आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत और शाम को चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंका गया। मौसम में लगातार बढ़ रही सर्दी ने अब धीरे-धीरे बीमारी का प्रकोप भी फैला दिया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी होने लगी है। मौसम वैज्ञानिक डा. शमीम अहमद का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

शीतलहर का कहर जारी, नहीं निकली धूप

18 11

कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। बफीर्ली हवा कहर बरपा रही है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से दूसरे दिन भी दिन में धूप नहीं निकली। जिससे लोग घरों में दुबकने को विवश रहे। पछिया हवा चलने से सर्दी का सितम और बढ़ गया है। घर से लेकर बाहर तक अलाव जला लोग ठंड से राहत की जुगत में हैं। इस सीजन में बुधवार का दिन भी सर्वाधिक ठंड रहा। ठंड बढ़ने से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

कोल्ड वेब से बाजार में सन्नाटा

वहीं कोल्ड वेब चलने से बाजारों में सन्नाटा पसरा है। ग्राहकों की संख्या कम हो गयी है। लोग दिन ढलने के साथ बाजार से जल्दी में घर निकल जा रहे हैं। ठंड का कहर तेज होने से बाजार में चहल पहल कम हो गयी है। अधिक आवश्यक होने पर ही लोग बाजार का रूख कर रहे हैं। शाम होते ही लोग बाजार से जल्दी में घर निकल जा रहे हैं। जिससे बाजार में खरीद बिक्री भी प्रभावित हुई है। कड़ाके की सर्दी में भी दुकानदार दुकानें खोले रहे। यात्री कम संख्या में घरों से निकले। फड़ खोखे वाले सड़क किनारे आग के सहारे खड़े होकर दुकानदारी करते हुए नजर आए। वहीं, दूसरी ओर शहर में भी बादल छाए रहे। कोहरे के चलते वाहन दिन में लाइट जलाए हुए नजर आए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img