- दूसरी खुराक वालों में उत्साह, पहले डोज वालों ने दिखाई कंजूसी
- पहली खुराक-7699, दूसरी खुराक-11288
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रविवार को कोरोना से बचाव के लिए 19224 लोगों ने जिले में टीकाकरण कराया है। जनपद में पहली खुराक लेने वाले जहां कंजूसी दिखा रहे हैं, वहीं, दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को पहले डोज वालों के मुकाबले दूसरी खुराक वालों में उत्साह अधिक रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि रविवार को 15 से 17 आयु वर्ग में 2748 किशोरों ने वैक्सीनेशन कराया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 4951 ने पहली डोज ली।
दोनों वर्ग में पहली डोज वालों की संख्या 7699 रही जबकि 18 से अधिक आयु वर्ग में 11288 लोगों ने दूसरी खुराक ली। शनिवार के मुकाबले रविवार को पहली डोज लेने वालों में कमी आई, तो दूसरी खुराक लेने वालों का आंकड़ा बढ़ा है।
जनपद में15882 ने ली बूस्टर डोज
डीआईओ ने बताया कि 23 जनवरी तक जिले में 15882 लोगों को बूस्टर डोज दी गई है। हालांकि रविवार को कुल 154 लोगों ने प्रिकॉशनरी टीका लिया है। इसमें 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 73, हेल्थ वर्कर्स 63 और फ्रंटलाइन वर्कर्स 18 शामिल रहे।
40.5 फीसदी युवाओं को लगा टीका
जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 40.5 प्रतिशत किशोर अपना टीकाकरण करा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 23 जनवरी तक कुल 97 हजार 782 किशोरों का वैक्सीनेशन हो गया है। विगत दो जनवरी से 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। जिले में दो लाख 41 हजार 526 युवओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

