Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बेमौसम बारिश से ठिठुरी जिंदगी

  • दिनभर होती रही बारिश आज भी बारिश के आसार
  • पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बदल रहा वेस्ट यूपी में मौसम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: वेस्ट यूपी में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। ठंड बढ़ने लगी है और तापमान गिरता जा रहा है। मौसम अभी खुलने के मूड में नहीं है। लगातार होती बारिश से तापमान गिरता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार से कुछ राहत मिलने के आसार है। रविवार का दिन भी काफी ठंडा रहा है।

ठंडा होने के कारण लोग ठिठुरन से परेशान रहे। ठिठुरान के चलते दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। शहरवासी सुबह से लेकर शाम तक बारिश के चलते परेशान रहे। मौसम का मूड अभी ठंड से राहत का नहीं दिख रहा है। जनवरी माह में हो रही बारिश ने दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ठंड के चलते आमजन परेशान है। मौसम कार्यालय पर दिन अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश 29 मिमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक एम शमीम का कहना है कि दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगी और बारिश के चलते तेज हवा से मौसम ठंडा बना रहेगा। बारिश के चलते आलू और सरसोंं व अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। गेहंू के लिए यह बारिश अच्छी है।

पिछले छह दिन का तापमान

अधिकतम            न्यूनतम

14.2                   4.8

15.8                   4.8

15.6                   7.3

15.9                   5.7

12.2                   6.8

12.8                   8.2

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img