Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कोरोना: दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम, 353 नए संक्रमित

  • 662 हुए स्वस्थ, नए केस में जयभीमनगर टॉप पर
  • सक्रिय मामले 3892, होम आइसोलेशन 3852

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में नए कोरोना मरीजों के मामले रोज घट रहे हैं, मगर लगातार सैकड़ों केस सामने आने से खतरा बना हुआ है। हालांकि इस खतरे के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा है। मंगलवार को दो संक्रमित बुजुर्गों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

मरने वालों में एक 78 वर्षीय पुरुष और एक 74 वर्षीय महिला शामिल है। कोरोना के खतरे के बीच राहत की बात यह है कि जहां 353 नए संक्रिमत सामने आए हैं। वही, इससे अधिक संख्या में कोरोना को हराकर मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में पहले के मुकाबले काफी गिरावट दर्ज हुई है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन के मामले भी जिले में घट गए हैं।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि मंगलवार को 5739 लोगों के सैंपल की जांच में 353 की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है, जिसमें माधवपुरम निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग टीबी और किडनी रोग से ग्रसित थे।

वहीं, बेगमबाग निवासी 74 वर्ष की महिला ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। उधर, 662 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। जनपद में अब सक्रिय केस 3892 और होम आइसोलेशन के 3852 मामले रह गए हैं। मंगलवार को 5599 नए लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे गए और अस्पताल में 40 नए संक्रमित भर्ती हुए हैं।

27 बच्चे पॉजिटिव मिले

मंगलवार को जिले में 27 और बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमित बच्चों की संख्या 950 के पार पहुंच गई है। मंगलवार के नए मामलों में 138 महिला और 215 पुरुष शामिल रहे। 353 केस में 217 नए और 136 संपर्क के हैं।

जयभीमनगर में फिर आए सबसे अधिक मरीज

मंगलवार को शहर का जयभीमनगर इलाका एक बार फिर कोरोना मरीजों के मामले में टॉप पर आ गया। यहां 42 नए केस मिले हैं। दौराला और पल्हैड़ा में 28-28 मरीज सामने आए हैं। गत तीन दिनों से पल्हैड़ा पहले नंबर पर था, मंगर मंगलवार को एक बार फिर जयभीमनगर में सबसे अधिक नए केस मिले हैं।

ठीक मरीजों का बढ़ा ग्राफ

कोरोना से जंग जीतने वालों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को कोरोना को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 662 रही है। इसके साथ ही जनपद में सक्रिय केस 3892 और होम आइसोलेशन के मामलेें अब 3852 रह गए हैं। पिछले नौ दिनों से ठीक होने वालों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और नए मरीजों का धीरे-धीरे नीचे आ रहा है।
40328 को लगा सुरक्षा टीका

3561 को बूस्टर खुराक, पहली खुराक 17388, दूसरी खुराक 19379

04 6

मंगलवार को विगत दिनों के मुकाबले बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए 40328 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक लेने वालों से दूसरी खुराक वालों की संख्या अधिक रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 15 से 17 आयु वर्ग में 4957 किशोरों ने वैक्सीनेशन कराया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12431 ने कोरोना से बचाव की पहली खुराक ली। दोनों वर्ग में पहली डोज वालों की कुल संख्या 17388 रही। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरी खुराक लेने वालों की तादाद मंगलवार को भी बढ़ी और 19379 ने सुरक्षा का टीका लगवाया। इस प्रकार मंगलवार को कुल 40328 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

3561 को लगी बूस्टर डोज

डीआईओ ने बताया कि मंगलवार को 3561 लोगों ने प्रिकॉशनरी टीका लगवाया है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के 960, हेल्थ वर्कर्स 260 और फ्रंटलाइन वर्कर्स 2341 शामिल रहे। बताया कि 25 जनवरी तक जिले में 21967 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है।

43.5 प्रतिशत किशोरों का वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक एक लाख, पांच हजार 79 युवाओं का वैक्सीनेशन हो गया है। इसमें 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग शामिल हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 25 जनवरी तक 43.5 प्रतिशत किशोरों ने अपना टीकाकरण कराया है। जनपद में 2 लाख 41 हजार 526 युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...
spot_imgspot_img