Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

दो विभागों के फेर में फंसा सड़क का गड्ढा मुक्त अभियान

  • पानीपत बाईपास से कांधला तिराहे तक सड़क खस्ताहाल
  • पीडब्ल्यूडी और नपा एक-दूसरे पर डाल रहे हैं जिम्मेदारी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: पानीपत-बाईपास से कांधला तिराहे तक दो किमी लंबी सड़क काफी समय से खस्ताहाल है। जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, यहां प्रदेश सरकार का गड्ढा मुक्त सड़क अभियान लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद के बीच फंसा है। दोनों विभाग एक-दूसरे के कंधे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ते आ रहे हैं।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग यूपी-हरियाणा की सीमाओं को भी जोड़ता है। कैराना में पानीपत-बाईपास मोड से कांधला तिराहे तक दो किमी लंबी सड़क में जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

गड्ढों से बचने के लिए वाहन गलत दिशा से गुजरते हैं। जिस कारण राहगीर व नागरिक सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं। कई बार एनएसयूआई एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और अन्य समाजसेवी लोगों ने प्रशासन से इस सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है लेकिन किसी के कान पर आज तक जूं तक नहीं रेंगी।

08 32

एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी ने 20 सितंबर को नगर पालिका पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर को दो दिन में सड़क के गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सड़क के गड्ढे भरवाने का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद कैराना सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों को भरवाने के लिए एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

कैराना पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर का कहना है कि लोक निर्माण विभाग से मार्च 2015 में पानीपत बाईपास मोड से कांधला तिराहे तक डिवाइडर निर्माण व विद्युत पोल हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद कैराना ने लिखित एग्रीमेंट किया था। उस समय सड़क की मरम्मत को नहीं कहा गया था।

डिवाइडर निर्माण का कार्य प्रारंभ हुए साढ़े 5 साल हो गए हैं। अब मरम्मत लोक निर्माण विभाग कराएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के सहायक अभियंता विपिन कुमार जैन का कहना है कि पानीपत बाईपास मोड से कांधला तिराहे तक नगर पालिका ने उनकी सड़क के बीच डिवाइडर बनाया था। पांच साल तक सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है। वो सड़क ठीक कराकर उनको सौंप दें।

इस पूरे मामले पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी का कहना है कि पीडब्लूडी विभाग व नगर पालिका दोनों को निर्देश दिए हैं कि वो आपस में बात करके जल्द सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img