Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

कार व ट्रक की टक्कर, चार की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र के बीआईटी के पास कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चियों समेत समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि बीती रात्रि करीब 12 बजे एक वैगन आर कार जिसे नोएडा निवासी विनय जैन चला रहे थे और मुजफ्फरनगर किसी कार्यक्रम से सपरिवार लौट रहे थे, थाना परतापुर स्थित बीआईटी के पास एनएच-58 पर ट्रक से टकरा गई। घायलों को सुभारती मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में विनय जैन की माता श्रीमती सुषमा उम्र 55 वर्ष, पत्नी श्रीमती निधि 35 वर्ष, भांजी कुमारी सादगी उम्र 16 वर्ष, पुत्री कुमारी आराध्या 3 वर्ष की मौत हो गई। सभी को सुभारती हॉस्पिटल चालक विनय जैन के चोट नही है। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img