जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैंट विधानसभा से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के चुनावी कैम्प कार्यालय का उद्घाटन राजेंद्र पुरम, चौधरी प्रोपर्टीज के सामने किया गया। इस अवसर पर गठबंधन के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेनपाल सिंह तोमर ने की।

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष आतिर रिजवी, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रालोद संगीता दोहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष रालोद युवा छात्र सभा गौरव जटोली, विधानसभा प्रभारी संजय यादव, अशोक चौधरी, प्रद्युम्न सिंह, प्रीमत जोनसन, ओमप्रकाश महाना आदि ने अपने विचार रखे तथा गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का संकल्प लिया।

मनीषा अहलावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए मेरठ कैंट में विकास की नई गाथा लिखने के लिए 10 फरवरी को नलका दबाने की अपील की।


