Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी के स्वागत में भगवा रंग में रंगा अंबेडकर रोड

  • कैंट भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में मांगे डोर-टू-डोर वोट

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: योगी आदित्यनाथ के कंकरखेड़ा आने की सूचना पर कंकरखेड़ा को फूलों और गुब्बारों से सजा दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए अंबेडकर रोड एक तरह से मेले की तरह सजा था। इसके अलावा क्षेत्रीय लोग जगह-जगह डीजे लगाकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जयकारे लगा रहे थे। अंबेडकर द्वार पर भाजपा नेता और महिला भाजपा कार्यकर्ता उत्साह में नृत्य कर रहे थे।

सीएम के आने की सूचना के बाद से यहां सुबह करीब 11 बजे से कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, पार्षद राजेश खन्ना, चिराग गुप्ता, निशांक गर्ग, गणेश अग्रवाल, संगीता पंडित, सरला शर्मा और उमा शर्मा सहित काफी लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए गेट पर खड़े थे।

लोगों ने अपने प्रतिष्ठान पर फूल मालाएं और गुब्बारे लगाकर सजाए थे। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, नीरज मित्तल, जोनी मित्तल, संगीता पंडित, डोली गुप्ता, सीमा अग्रवाल, उमा शर्मा, रुचि गर्ग, आफाक सैफी, अख्तर सैफी, सीमा अग्रवाल, जतिन ठाकुर, कमल मित्तल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय चौधरी, रेखा वालिया आदि मौजूद रहे।

पैदल का था कार्यक्रम, भीड़ देख बदला इरादा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंबेडकर रोड पर द्वार से मार्शल पिच तक पैदल कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित था, लेकिन हालात को देखते हुए गाड़ी से ही कार्यक्रम बनाना पड़ा। दरअसल, सुरक्षा कर्मियों ने और भाजपाइयों ने बार-बार भीड़ को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अति उत्साह में थी और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने और उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो रही थी।

इस हालात को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने उनका पैदल लोगों से मिलने का कार्यक्रम कैंसिल करा दिया। गाड़ी से ही आगे जाने का कार्यक्रम तय किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री गाड़ी से राम नगर गली नंबर एक तक पहुंचे। यहां पर राजवीर पाल के पुत्र बसंत के गले में मुख्यमंत्री ने माला डाल दी और बच्चे का हालचाल जाना। इसके अलावा विजय सिरोही, संजय कटारिया और प्राची पुत्री विनोद आदि घरों में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहुंचे। इसके बाद मार्शल पिच होते हुए निकल गए।

मायावती के बाद योगी पहुंचे दूसरे मुख्यमंत्री

गत दो मार्च 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती अंबेडकर रोड पर निरीक्षण के लिए पहुंची थी। तब यहां की हालत बहुत ही बदतर थी। उस समय मुख्यमंत्री मायावती ने अधिकारियों को सख्त सजा दी थी। जिसके बाद अंबेडकर रोड और अन्य कॉलोनियों की रोड को बेहतर बनाया गया था। अब यह कंकरखेड़ा के अंबेडकर रोड का सौभाग्य ही रहा की दूसरी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस रोड पर पहुंचे। लोगों से मिले लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया और खुशी से झूम रहे थे।

सीएम को भेंट किया संत शिरोमणि रविदास का चित्र

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रचार के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेता और अधिवक्ता अजय दीवान ने सन्त शिरोमणि गुरु रविदास का चित्र भेंट किया व रविदास मंदिर की और से शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। उधर, महाराजा अग्रसेन एकता मंच ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

सीएम योगी ने लिया पूज्य ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद

03 16

हस्तिनापुर: जम्बूद्वीप स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माता का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य माताजी ने योगी से आध्यात्मिक चर्चा करते हुए कहा कि अयोध्या तीर्थ को आकाश की ऊंचाइयों तक लेकर जाना है एवं प्रदेश के लिए अभी बहुत कार्य करना है।

पूज्य माता ने योगी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप 100 वर्ष तक जिए एवं इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश का विकास एवं प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कार्य करते रहे। प्रबंध मंत्री विजय जैन ने बताया कि इसी शृंखला में संस्थान के अध्यक्ष कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्ति रवीन्द्रकीर्ति स्वामी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को वस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

पूज्य माता ने साहित्य प्रदान किया एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता ने जम्बूद्वीप तीर्थ की प्रतीक चिह्न दिया एवं कुलाधिपति सुरेशचंद जैन, अनिल जैन संघपति, मनोज जैन, राकेश जैन, प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन, डा. जीवन प्रकाश, अक्षत जैन ने प्रतीक चिह्न देकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन एवं स्वागत किया। जम्बूद्वीप तीर्थ का मनोरम दृश्य देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गदगद हो गये एवं हस्तिनापुर तीर्थ की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img