Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

जमानत पर आते ही पीड़ित के साथ फिर की मारपीट

  • आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन की दी चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राह्मण पुठ्ठी में जमानत पर छूटने के बाद रविवार को देर शाम पीड़ित पक्ष के युवक पर आरोपियों ने हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। लोगों के आ जाने के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। सोमवार को पीड़ितों ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी।

गांव ब्राह्मण पुठ्ठी में नाली में कूड़ा डालने को लेकर कश्य व गुर्जर पक्ष के लोगों के बीच संघर्ष हुआ था। इस मामले में पुलिस ने गुर्जर पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया है कि गत 15 सितम्बर कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।

आरोप है रविवार की शाम कश्यप पक्ष का विनोद अपनी घोड़ा बुग्गी लेकर कस्बा अग्रवाल मंड़ी टटीरी से अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में जमानत छूटे युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया और लाठी-डंड़ों से उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

पीड़ित के शोर मचाने पर वहां काफी लोग आ गए, जिन्हें देखकर वह धमकी देते हुए मौके से भा गए। सोमवार पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। और इस संबंध में एसपी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया।

पीड़ितों ने कहा कि यदि आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। एसपी ने इस संबंध में सीओ बागपत को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इस संबंध में सीओ बागपत का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कृष्ण, बौना, राकेश, मनोज, काला, सतीश, राजेश, रामवीर, नीलम, ब्रह्मो, कमलेश, विजयवती व राजेश देवी आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img