Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

इंद्राणी मुखर्जी का दावा शीना बोरा जिंदा है

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीबीआई की विशेष अदालत से आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के उस आवेदन पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 14 दिन का समय मांगा है, जिसमें उनकी बेटी शीना बोरा के जीवित होने की जांच की मांग की गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विशेष अदालत ने जांच एजेंसी यानी सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए आज तक का वक्त दिया था।

कैदी ने बताया ‘जिंदा है शीना बोरा’

जांच की मांग वाली अपनी अर्जी पर कोई जवाब नहीं मिलने पर इंद्राणी मुखर्जी ने विशेष अदालत का रुख किया था। 49 वर्षीय आरोपी का दावा है कि वह 25 नवंबर को भायखला जेल में एक कैदी से मिली थी। मुखर्जी के अनुसार, जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद भायखला जेल में बंद आशा कोरके ने दावा किया कि वह पिछले साल 21 जून को श्रीनगर में डल झील के पास शीना से मिली थी।

इंद्राणी मुखर्जी के वकील ने यह भी कहा कि संबंधित महिला अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार है। शीना बोरा की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी के साथ तीन अन्य पर मुकदमा चलाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img