Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ओवैसी पर जानलेवा हमले से कार्यकर्ताओ में उबाल

  • देवबंद में हुआ ज़ोरदार प्रदर्शन, हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

जनवाणी संवाददाता   |

देवबंद: एआइएमआइएम चीफ सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हुए जानलेवा हमले से कार्यकर्ताओं में कड़ा रोष है। देवबंद विधानसभा से प्रत्याशी हाफिज उमेर मदनी के नेतृत्व में समर्थकों ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गुरुवार की रात करीब आठ बजे असद्दुदीन ओवैसी समर्थक उर्दू गेट पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए दारुल उलूम चौक तक पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में गुंडागर्दी हो रही है। ओवैसी पर जानलेवा हमला होना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।

जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में साइम सिद्दीकी, शोएब बर्नी, मो. उवैस, कासिम उस्मानी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवबंद से जुड़े हो सकते हैं ओवैसी पर हमले के तार

किठौर से मेरठ आते समय एआ​इएमआइएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी पर हुए हमले में हापुड पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हमलावरों में से एक देवबंद का रहने वाला है। जो कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव का निवासी है। पुलिस और खुफिया एजेंसी के अधिकारी उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img