Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

एमडीए बना रहा 1200 पीएम आवास

  • 15 करोड़ के टेंडर प्रक्रिया में फाइनल टेंडर पांच अक्टूबर को खुलेगा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में 1200 और पीएम आवास बनने जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने चालू कर दी है। ये मकान करीब 15 करोड़ की लागत से तैयार किये जाएंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसके लिए फाइनल टेंडर पांच अक्टूबर को खुलेगा। पीएम आवास निर्माण एमडीए की प्राथमिकता में शामिल है। इसको लेकर लखनऊ स्तर से प्रत्येक सप्ताह आनलाइन समीक्षा भी चल रही है।

इससे पहले एमडीए करीब 900 से ज्यादा पीएम आवास बना चुका है। इनका आवंटन भी लॉटरी सिस्टम से किया जा चुका है। प्राधिकरण के अधिकृत सूत्रों के अनुसार इस बार 1200 पीएम आवास परतापुर स्थित बराल में बनाये जाएंगे। यह जमीन एमडीए को प्रशासन ने दी है।

लंबे समय से एमडीए को जमीन नहीं मिल पा रही थी, जिसके चलते पीएम आवास योजना लटकी हुई थी। शताब्दीनगर, लोहिया नगर में ही एमडीए की जमीन खाली पड़ी थी, वहां पर एमडीए करीब एक हजार मकानों का निर्माण कर चुका है। उनकी लॉटरी भी एमडीए से की जा चुकी है।

इसके बाद भी एमडीए पर दस हजार मकान तैयार करके देने की जिम्मेदारी है। क्योंकि पीएम आवास की जो डीपीआर डूडा ने शासन को भेजी है, उसमें बीस हजार लोगों के पास मकान नहीं होने का डाटा तैयार किया है। ये लोग वो है जिनकी आमदनी सालाना एक लाख से ज्यादा नहीं है।

इनके पास अपना मकान नहीं है। ये बीस हजार लोग किराये के मकान में रह रहे हैं। जो डूडा की डीपीआर तैयार हुई है,उसमें बीस हजार मकानों की डिमांड रखी गई है। इसी को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने भी एमडीए के अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि 20 हजार मकान बनाकर दिये जाए।

हालांकि आवास विकास परिषद भी एक हजार पीएम आवास बनाकर दे चुका हैं,जिनका आवंटन भी पात्र लोगों को किया जा चुका है। पीएम आवास अब परतापुर के बराल में बनाये जाएंगे। इसको प्रशासन ने भी हरी झंडी दिखा दी है। जिस स्थान पर आवास तैयार किये जाएंगे, उसके लिए एमडीए ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की, जिस पर करीब पन्द्रह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पांच अक्टूबर को पीएम आवास के टेंडर ओपन किये जाएंगे, जिसके बाद ही पीएम आवास का निर्माण परतापुर बराल में आरंभ कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img