जनवाणी संवाददाता |
नगीना: पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने थाना प्रांगण में पत्रकारों को बताया कि मोहल्ला मुगलान निवासी नसीम का इकलौता आठ वर्षीय पुत्र सादिक जुमे की नवाज पढने खजूर वाली मस्जिद में गया था। उसके बाद बालक लापता हो गया और शाम तक घर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। शनिवार की दोपहर जामा मस्जिद के पास एक बारात आई थी। बारात के कुछ लोगों ने जामा मस्जिद देखने की इच्छा जाहिर की। जब वह घूमते घूमते जामा मस्जिद की छत पर पहुंचे तो उन्हें एक बच्चा बीच के गुंबद के पास बेहोश पड़ा दिखाई दिया।
जिसकी सूचना उन्होंने वहां मौजूद लोगों को दी। सीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बच्चे को अपहरण कर जान से मारने की नियत से अपहरण करने वाले आरोपी अदनान व सावेज दोनों आरोपियों को धर दबोचा और थाने लेकर पूछताछ की।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

